हिंदी माह के अंतर्गत हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
सिंघारसी, 19 सितंबर 2026।
हिंदी माह के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, वायु सेना स्थल, सिंघारसी के पुस्तकालय में दिनांक 19 सितंबर 2026 को हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सुश्री सौमी सरकार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर पुस्तकालय में विद्यार्थियों की आयु एवं रुचि के अनुरूप विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक, साहित्यिक एवं बालोपयोगी हिंदी पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित पुस्तकों का उत्सुकतापूर्वक अवलोकन किया तथा विभिन्न पुस्तकों के विषय एवं सामग्री से परिचित हुए। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनमें नियमित पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुस्तकालय समिति के सदस्यों एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उमेश कुमार
पुस्तकालयाध्यक्ष



